ग्वालियर। दिनांक 31.08.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 30.08.2026 को थाना माधौगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चिरवाई नाका रोड़ हनुमान मंदिर के पास अवैध हथियार लिए कोई वारदात करने की नियत से खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) ने थाना माधौगंज पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज उनि0 दिव्या तिवारी के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखविर के बताये हुए हुलिये का एक व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश करने लगा। जिसे घेरकर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन कुशवाह पुत्र पूरन कुशवाह उम्र 22 साल निवासी गोमती की फड़ी सखी बिहार कॉलोनी के पास गिरवाई ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी कमर मेंएक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला एवं पेंट की जेब मंे एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड मिला।

आरोपी पवन कुशवाह उक्त कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना माधौगंज में अप0क्र0 क्रमांक 220/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

जप्त हथियार:- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड।

keyboard_arrow_up
Skip to content