🔴 उक्त बाल अपचारी वाहन चोरों द्वारा थाना मुरार, झॉसीरोड़, गोला का मंदिर, ठाठीपुर क्षेत्र से कुल 10 मोटर साइकिलें चोरी की थी।

ग्वालियर। दिनांक 16.06.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अप0क्र0 277/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साइकिल की तलाश हेतु जनभागीदारी से थाना मुरार क्षेत्र में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया जिसमें चार लड़के उक्त प्रकरण में चोरी गई मोटर साइकिल ले जाते हुए दिखे। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त दोनों लड़कों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 16.06.2026 को थाना मुरार पुलिस को जरिए सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में चोरी गई मोटर साइकिल लिये चार लड़के टीपीटी लाइन मोहनपुर बड़ागांव जंगल में खड़े हुए हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वार मौके पर जाकर देखा तो चार लड़के स्प्लेण्डर मोटर साइकिल लिये खड़े दिखे जिन्हे रोककर पूछताछ की गई तो उक्त चारों बाल अपचारी होना पाये गये और उनके पास मौजूद मोटर साइकिल के संबंध में पूछताछ की तो उन्होने दिनांक 06.06.2026 को हीरो स्पलेण्डर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एनई-2544 को बारादरी चौराहा मुरार से चोरी करना बताया।

थाना मुरार पुलिस द्वारा चारों बाल अपचारियों से अन्य वाहन चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तो उन्होने उक्त मोटर साइकिल चोरी के अलावा थाना झॉसीरोड़, गोला का मंदिर, ठाठीपुर क्षेत्र से 09 मोटर साइकिलें और चोरी करना बताया। अभिरक्षा में लिये गये चारों बाल अपचारियों की निशादेही पर थाना मुरार पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 09 अन्य मोटर साइकिलों को बरामद किया गया। बाल अपचारियों से कुल जप्त 10 चोरी की मोटर सायकिलें जप्त की गई हैं।

ज्ञात हो कि फरियादी अंकित सिंह निवासी न्यू विजय बिहार कालोनी मुुरार ने थाना मुरार में दिनांक 06.06.2026 को अपनी हीरो स्पलेण्डर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एनई-2544 को बारादरी चौराहा मुरार से चोरी होने की रिपोर्ट लेख कराई थी। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 277/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*बरामद वाहन:-* चोरी की 10 मोटर सायकिलों को जप्त किया गया।
1. हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एमव्ही-8349
2. स्प्लेण्डर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एनएल-5530
3. स्प्लेण्डर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एनएल-4798
4. हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक एमपी06-एमटी-9783
5. हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एनसी-5823
6. स्प्लेण्डर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एनई-2544
7. हीरो सीडी डीलक्स क्रमांक एमपी07-एमजी-6002
8. होंडा शाइन क्रमांक एमपी07-एमएस-9573
9. हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक एमपी30-एमपी-2643
10. स्प्लेण्डर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी06-एमडल्यू-8423

*सराहनीय भूमिका:-* थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल, प्र.आर0 विष्णुकांत शर्मा, आर0 संजय गुर्जर, जसवीर गुर्जर, देवेंद्र साहू, सत्येंद्र तोमर, नीरज जाट, संजीव बसेड़िया, दीपक वर्मा, साइबर सेल से आर0 शिवकुमार यादव, अजय यादव की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content