ग्वालियर। दिनांक 13.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 12.09.26 को पुलिस को बडागाँव चौराहा पर जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर वारदात करने की नियत से देवराज हॉस्पिटल के पीछे वाले रोड़ की ओर जा रहा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना मुरार पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान देवराज हॉस्पिटल के पास एक संदिग्ध लड़का खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसको घेरकर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जीतू जाटव उर्फ पिल्ली पुत्र-अरविन्द जाटव उम्र 21 साल निवासी-ग्राम जनारपुरा थाना बिजौली ग्वालियर का होना बताया।
पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध की तलाशी ली गई तो कमर में वांई तरफ लोअर में एक 315 बोर का कट्टा खुर्से मिला एवं लोअर की दाहिनी जेब से दो जिन्दा राउण्ड मिले। आरोपी का कृत्य धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं 315 बोर के दो जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया। थाना मुरार पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अप0क्र0- 480/26 धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:- जीतू जाटव उर्फ पिल्ली पुत्र-अरविन्द जाटव उम्र 21 साल निवासी-ग्राम जनारपुरा थाना बिजौली हाल गुलाबपुरी बड़ागांव मुरार जिला ग्वालियर।
जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा एवं दो 315 बोर के जिन्दा राउण्ड।





