ग्वालियर। दिनांक 29.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 28.09.2026 को थाना मुरार पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर वंशी रिसोर्ट के पीछे तरफ जा रहा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना मुरार पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान वंशी रिसोर्ट के पीछे आम रोड पर पहुंचे तो कुछ दूरी पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक युवक दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर पकड़ा और तलाशी ली तो कमर में दाहिनी तरफ एक 315 बोर का कट्टा एवं जींस पेन्ट की की जेब में एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड मिला।

पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ करने पर उसने खुरैरी मुरार ग्वालियर का होना बताया और जांच में पकड़ा गया युवक विधि विरूद्ध बालक होना पाया गया। पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिये गये विधि विरूद्ध बालक का कृत्य धारा धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट का पाये जाने से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिन्दा राउण्ड को जप्त कर थाना मुरार पुलिस द्वारा विधि विरूद्ध बालक के खिलाफ अप0क्र0 515/26 धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा एवं एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड।

keyboard_arrow_up
Skip to content