🔴 कच्ची हाथ भट्टी की बनी कुल 50 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण कुल मशस्का 10 हजार का जप्त किया गया।
🔴 पुलिस द्वारा मौके पर गुड़ लहान कीमती करीवन 80000/- रुपये का नष्ट किया गया।
ग्वालियर। दिनांक 03.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 03.05.2026 को चीनौर पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि नोन नदी के किनारे एक व्यक्ति हाथ भट्टी की बनी शराब उतार रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना चीनौर पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चीनौर उनि शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा ग्राम रिझौरा के पास नोन नदी किनारे पेड़ों व झाडियों की आड़ में छुपकर देखा की एक व्यक्ति हाथ भट्टी से कच्ची शराब बना रहा है एवं बनी हुई शराब को प्लास्टिक की नीले रंग की कट्टी में भर रहा है।
उक्त सूचना की तस्दीक होने के बाद पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया तथा पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम धर्मेन्द्र पुत्र राम सिंह कुशवाह उम्र 40 साल नि कुशवाह मौहल्ला चीनौर थाना चीनौर जिला ग्वालियर का होना बताया। उक्त व्यक्ति से देशी हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब से भरी दोनों प्लास्टिक की कट्टियां जिनसे 10 व 40 लीटर कुल 50 लीटर करीबन शराब कीमती 5000 रुपये तथा मौके पर ही शराब वाले अन्य सामान जिसमें एक ड्रम, एक एल्यूमीनियम जैसा भगोना जो नीचे से कटा है, भगोना के बगल से प्लास्टिक की नली लगी है कीमती करीवन 5000 रुपये मौके पर जप्त किया गया व गुड़ लहान आदि कीमती करीवन 80000/- रुपये को मौके पर ही नष्ट किया गया और आरोपी के खिलाफ थाना चीनौर में धारा 34(2)आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी:- धर्मेन्द्र पुत्र राम सिंह कुशवाह उम्र 40 साल नि कुशवाह मोहल्ला चीनौर थाना चीनौर जिला ग्वालियर
जप्त मशरूकाः- हाथ भट्टी की बनी कुल 50 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण जप्त किये।





