ग्वालियर। 09.04.2026
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादिया मंजू(परिवर्तित नाम) निवासी बिजौली जिला ग्वालियर ने थाना बिजौली में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनाक 08.04.2026 को समय करीवन 4-5 बजे मेरी लड़की उम्र 09 साल घर से खेत पर अपने ताऊ को खाना देने के लिये गई थी, उन्हे खाना देकर मेरी लड़की वहीं खेत पर खेल रही थी और उसके ताऊ खाना खाकर घर वापस आ गये थे। फिर मेरे खेत पर रामवीर जाटव पहुंचा और मेरी लड़की के साथ गलत काम करने लगा, तभी वहाँ पर मेरे गाँव की एक लड़की आ गई और उसे देखकर रामवीर वहाँ से भाग गया। गाँव की लड़की मेरी लड़की को लेकर घर आई और पूरी बात मेरी लड़की ने मुझे घर आकर बताई। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बिजौली में आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 61/26 धारा 65(2),62 बीएनएस एवं 5एम, 6 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) को थाना बिजौली पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण के फरार आरोपी की धरपकड़ हेतु लगाया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना बिजौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण के आरोपी रामवीर जाटव निवासी सुपावली थाना बिजौली जिला ग्वालियर को धरदबोचा। पकड़े गये आरोपी से उक्त अपराध के बारे में पूछताछ की तो आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया। थाना बिजौली पुलिस द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपीगण :– रामवीर जाटव निवासी सुपावली थाना बिजौली जिला ग्वालियर





