🔴 आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटर सायकिल व घटना के समय पहने हुए कपडे किए जप्त।
ग्वालियर। दिनांक 24.10.2026 –
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादी मनीष रावत ने थाना करहिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18.10.2026 की रात्रि करीब 09 बजे आरोपी विक्की गौड़ निवासी ग्राम रिठोदन उसके पुत्र निशांत रावत को बुलाकर चितरहा वाले हनुमान मंदिर के जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने निशांत से उसके भाई प्रशांत को समझाने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद होने पर आरोपी ने निशांत के साथ गाली-गलौज की तथा विरोध करने पर उसके गले पर चाकू से 4-5 बार वार कर उसे घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना करहिया में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 93/26, धारा 118(1), 296(बी), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर को थाना करहिया पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करहिया उनि0 अंकिता भार्गव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम आरोपी की तलाश में ग्राम रिठोधन पहुंचे जहां आरोपी अंकित उर्फ विक्की गौड की तलाश उसके घर पर व गांव में घूम फिर कर की लेकिन कोई पता नहीं इसी दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली की आरोपी अंकित उर्फ विक्की गौड़, खेडा की नहर की पुलिया के पास भागने की नियत से खडा है। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो खेडा की नहर की पुलिया पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित उर्फ विक्की गौड पुत्र भरत गौड उम्र 19 साल निवासी ग्राम रिठोधन का बताया।
जिससे अपराध सदर के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरे पड़ोसी प्रशांत रावत से पूर्व मे मेरा झगडा हुया था इसलिये उसका बदला लेने के लिये मैने चाकू से हमला किया था। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को घटनास्थल के पास के जंगल से बरामद किया गया और घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल व घटना के समय पहने हुए कपड़े उसके से घर बरामद किये गये। पुलिस द्वारा आरोपी को थाना करहिया के अप0क्र0-93/26 धारा 118(1),296(बी), 351(3) बीएनएस इजाफा धारा 109(1) में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
*जप्त मशरूका:-* घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटर सायकिल व घटना के समय पहने हुए कपडे।
*सराहनीय भूमिका:-* थाना प्रभारी करहिया उनि0 अंकिता भार्गव, उनि0 गंगासिंह गुर्जर, प्रआर0 हरिमोहन शर्मा, आर0 जैनेन्द्र गुर्जर, रविशंकर सिंह राजावत, धर्मेन्द्र गुर्जर, दिनेश यादव, रामगोपाल गुर्जर, शिवम प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।





