🔴 घटना में प्रयुक्त 12 बोर दुनाली बंदूक व दो जिन्दा राउण्ड व एक चला हुआ राउण्ड जप्त किया।

ग्वालियर दिनांक 27.11.2026।
घटना के संक्षिप्त विवरण:- फरियादी शैलेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पठा पनिहार डबरा जिला ग्वालियर ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 25.11.2026 की रात को पास में रहने वाले विपिन उर्फ जानू रजक एवं आकाश रजक आये और मुझे तीन चार दिन पहले हुए विवाद पर से माँ-बहन की गालियां देने लगे मैने गाली देने से मना किया तो दोनों ने मेरे साथ मारपीट की इतने में इनके साथी अंकित रजक, कमलेश रजक आ गये जिन्होने भी मेरे साथ मारपीट की तभी मेरा भतीजा बीच बचाव करने आया तो सभी लोगांे ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए आकाश रजक ने 12 बोर की लायसेंसी बन्दूक से छत से हवाई फायर किया सभी लोग कह रहे थे कि आज तो बच गये अगली बार जान से खत्म कर देगें। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में अप0क्र0 709/26 धारा 115(2),125,296(बी), 351(3),3(5) बीएनएस धारा 3(1)(द),3(1)(ध),3(2)(व्हीए) एससी/एसटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को उक्त मामले में वांछित फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों की पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.11.2026 को मुखबिर सूचना पर उक्त प्रकरण में फरार चारों आरोपीगण आकाश, कमलेश रजक, अंकित रजक, विपिन उर्फ जानू को धरदबोचा। पूछताछ मेें चोरों आरोपियों के द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों को थाना डबरा शहर के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी आकाश से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अरु तिराहा हनुमान मंदिर के पास छिपा कर रखना बताया। आरोपी की निशादेही पर पुलिस द्वारा अरु तिराहा हनुमान मंदिर के पास घटना मे प्रयुक्त 12 बोर दुनाली बंदूक व दो जिन्दा राउण्ड व एक चले हुए राउण्ड को जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण:-
1. आकाश पिता रामप्रसाद रजक उम्र 30 साल निवासी ग्राम पठा पनिहार जिला ग्वालियर।
2. कमलेश रजक पिता श्री रामप्रसाद रजक उम्र 38 साल निवासी ग्राम पठा पनिहार ग्वा0।
3. अंकित रजक पुत्र सुरेन्द्र रजक उम्र 25 साल निवासी ग्राम पठा पनिहार जिला ग्वालियर।
4. विपिन उर्फ जानू पिता कमलेश रजक उम्र 19 साल निवासी पठा पनिहार जिला ग्वालियर।

जप्त मशरूका:- घटना मे प्रयुक्त 12 बोर दुनाली बंदूक व दो जिन्दा राउण्ड व एक चला हुआ राउण्ड।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा, उनि0 राजकुमार, प्रआर. शिवशांत पाण्डेय, आर. राजेश रावत, जयकांत नामदेव, दीपक रावत, शिवम पाल, प्रवीण जाट की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content