​ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ग्वालियर पुलिस द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजावल जग्गा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख चौराहों पर संचालित की गई।
​अभियान के तहत की गई प्रमुख कार्रवाइयाँ:

मॉडिफाइड साइलेंसर जब्ती: बुलेट मोटरसाइकिलों से तेज आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों को मौके पर उतरवाकर जब्त किया गया।

*​हूटर व ब्लैक फिल्म कार्रवाई*: वाहनों में अवैध हूटर, शीशों पर काली फिल्म को हटाकर चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।

*​*नो-एंट्री में भारी वाहनों पर शिकंजा*: शहर में नो-एंट्री समय में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 08 भारी वाहनों के चालान किए गए।

*​हाईवे पर भारी वाहनों की चेकिंग एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई:* यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा शहर के बाहर हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर भारी वाहनों की विस्तृत जाँच की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए 07 भारी वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रंक एंड ड्राइव के तहत चालान किए गए।

*​सुरक्षा मानकों का उल्लंघन*: दोपहिया वाहन चलाते समय बिना हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट यात्रा करने वाले चालकों के चालान काटे गए।

*​लाइसेंस निरस्तीकरण सिफारिश*: गंभीर व बार-बार उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने हेतु प्रस्ताव आरटीओ ग्वालियर भेजा गया है।

​आज की कार्रवाई के दौरान कुल 382 वाहनों के चालान बनाकर ₹1,98,000/- शमन शुल्क वसूल किया गया।

​यातायात पुलिस की अपील:
ग्वालियर पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न का उपयोग न कर यातायात नियमों का पालन करें।
नियम उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content