ग्वालियर। दिनांक 26.02.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया प्रेमबती(परिवर्तित नाम) निवासी डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी बेटी प्रियंका (परिवर्तित नाम) का अपने पति से अनबन होने से वह पति को छोड़कर डबरा में कहीं किराए से रहने लगी थी जहाँ उसके पास हमारे दूर का रिश्तेदार अर्जुन परिहार निवासी गंजबासौदा का आना जाना हो गया था जिससे मेरी बेटी की दोस्ती हो गई थी। अर्जुन परिहार ने मेरी बेटी की पैसों से भी मदद की थी, परन्तु कुछ महीनों पहले बेटी का अर्जुन से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। जिसके कारण अर्जुन परिहार मेरी लड़की को बहुत अधिक परेशान करने लगा। दिनांक 25.02.2026 की सुबह मैं व मेरी बेटी बच्चों को स्कूल छोड़कर जैसे ही स्कूल से निकले तभी स्कूल के सामने एक स्लेटी से रंग की ईको गाड़ी आयी जिसमें अर्जुन परिहार व उसके साथ अन्य 04 लड़के थे और अर्जुन परिहार ने हाथ में लिए पिस्टल बेटी की तरफ तानी और कहा कि मेरे पैसे नहीं देगी इतनी हिम्मत और उन लड़कों ने अर्जुन के साथ मिलकर बेटी को जबरदस्ती ईको गाड़ी में बैठा लिया जिससे मेरी बेटी चीखी चिल्लाई और मैने भी रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने मुझे धक्का देकर गिरा दिया और ईको गाड़ी चलाकर वहां से निकल गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा देहात में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0-49/26 धारा 140(3),115(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना डबरा देहात पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में अपहृता को दस्तयाब कर आरोपियों को शीध्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार* के कुशल मार्गदर्शन में तथा *थाना प्रभारी डबरा देहात निरीक्षक सुधाकर सिंह तोमर* के द्वारा थाना बल की टीम व तकनीकी सेल को उक्त प्रकरण में अपहृता को दस्तयाब कर आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश विभिन्न स्थानों पर की गई एवं उनकी पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गये। आज दिनांक 26.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर सिंहपुर तालाब हनुमान मंदिर के पास चंदेरी जिला अशोक नगर से उक्त प्रकरण में अपहृता को दस्तयाब कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम अर्जुन परिहार पुत्र स्व रणधीर परिहार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हथौड़ा थाना गंज बाशोदा जिला विदिशा व दूसरे ने सचिन धाकड़ पुत्र बृजेश धाकड़ उम्र 22 साल निवासी करहिया खेड़ा रोड आचार्यजी कॉलोनी विदिशा का होना बताया। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईको गाड़ी क्र0 एमपी04-वायएक्स-7564 एवं आरोपी अर्जुन परिहार के पास से एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन के विधिवज जप्त कर अपहृता को दस्तयाब कर दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर दोनों आरोपियों को थाना डबरा देहात के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। थाना डबरा देहात पुलिस द्वारा अपहृता महिला से उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्तमाल :- घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन व ईको गाड़ी क्रमांक एमपी04-वायएक्स-7564 की जप्त।





