🔴 उक्त इनामी आरोपी, थाना ऊमरी जिला भिण्ड के अप. क्रमांक 27/25 में भी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक भिंड द्वारा 5 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

ग्वालियर दिनांक 15.04.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 15.04.2026 को थाना उटीला पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि थाना उटीला के अप0क्र0 64/25 धारा 115(2),296,109,3(5), बीएनएस इजाफा धारा 61(2)ए, 227 बीएनएस, 25(1)(ए) में फरार 05 हजार का इनामी आरोपी नन्दी उर्फ शिवराज त्यागी मुरार मोहनपुर पुल के नीचे खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना उटीला पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उटीला उनि0 नरेन्द्र सिसोदिया के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। मोहनपुर पुल के पास मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नंदी उर्फ शिवराज त्यागी पुत्र राकेश त्यागी निवासी ग्राम कनाथर थाना अमायन जिला भिण्ड का होना बताया। पकड़े गये आरोपी को थाना उटीला के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी द्वारा पूर्व में षड्यंत्रपूर्वक झूठा हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कराया गया था, जिसकी जांच के दौरान वास्तविकता सामने आने पर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त गिरफ्तार इनामी आरोपी नंदी उर्फ शिवराज त्यागी, जिला भिंड के थाना ऊमरी के अप. क्रमांक 27/25 धारा 109(1),125,115(2),118(1),296,351(2),191(2),191(3),61(2) बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट में भी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक भिंड द्वारा 5 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

गिरफ्तार इनामी आरोपी :- नंदी उर्फ शिवराज त्यागी पुत्र राकेश त्यागी निवासी ग्राम कनाथर थाना अमायन जिला भिण्ड।

keyboard_arrow_up
Skip to content