🔴 आरोपी के पास से एक 315 बोर का कट्टा मय दो जिन्दा राउन्ड, एक काले रंग की आई स्मार्ट हीरो कम्पनी की मोटरसाईकिल एवं बैग से एक पैचकस, एक शार्फ ब्लैड, एक लोहे का पाना, एक प्लास एक टॉर्च को किया जप्त
ग्वालियर। दिनांक 18.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.03.2026 को थाना हजीरा पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल लेकर मऊ, जमाहर पुल के पहले बसस्टेंड के गेट पर खड़ा है जो कि संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे)* द्वारा थाना हजीरा पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान भेजा गया। पुलिस टीम को मौके पर बसस्टेड गेट पर मुखबिर के बताये हुलिआ का एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की मोटरसाईकिल एवं अपनी पीठ पर काले रंग का बैग टांगे हुए खड़ा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा हुआ मिला एवं दो जिन्दा राउन्ड उसकी पेंट की जेब में रखे मिले। संदिग्ध के पास से मिले बैग की तलाशी लेने पर उसमें एक पैचकस, एक शार्फ ब्लैड, एक लोहे का पाना, एक प्लास व एक टार्च मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविन्द रजक पुत्र जगदीश रजक उम्र 32 साल निवासी काजी महल के पास आंतरी जिला ग्वालियर का होना बताया।
उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय दो जिन्दा राउन्ड, एक काले रंग की आई स्मार्ट हीरो कम्पनी की मोटरसाईकिल व एक काले रंग का बैग जिसमे रखा एक पैचकस, एक शार्फ ब्लैड, एक लोहे का पाना, एक प्लास एक टॉर्च को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना हजीरा में अप0क्र0- 85/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर उसके पास से मिला अवैध हथियार व सामान के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका :- एक 315 बोर का कट्टा मय दो जिन्दा राउन्ड, एक काले रंग की आई स्मार्ट हीरो कम्पनी की मोटरसाईकिल व एक काले रंग का बैग जिसमे रखा एक पैचकस, एक शार्फ ब्लैड, एक लोहे का पाना, एक प्लास एक टॉर्च को किया जप्त।
keyboard_arrow_up
Skip to content