ग्वालियर। 15.09.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 15.09.2026 को इलाका भ्रमण के दौरान थाना करहिया पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये घटना कारित करने की नियत से ग्राम रही के पास सूखा पुल पर खड़ा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना प्रभारी गिजोर्रा को कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करहिया उप निरी. संजू सिंह यादव के द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ग्राम रही के पास सूखा पुल पर पहुँची, जहाँ पर मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखा जो पुलिस को अपनी तरफ आता देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और उससे उसका नाम पता पूछा गया तो उसके द्वारा अपना नाम होतम सिंह पुत्र रतन सिंह रावत उम्र 50 साल निवासी ग्राम रिछारी खुर्द थाना करहिया जिला ग्वालियर का होना बताया।
पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी कमर में वांई तरफ एक 315 बोर का कट्टा मिला जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें एक जिन्दा राउण्ड फंसा हुआ मिला, जिसे निकाल कर अनलोड किया गया आरोपी होतम सिंह का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से एक 315 बोर का कट्टा व जिन्दा राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके खिलाफ थाना करहिया में अप0क्र0 83/26 धारा 25,27 आर्म्स का पंजीबद्ध कर अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त अवैध हथियार: एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउंड जप्त किया।
सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी करहिया उप निरी. संजू सिंह यादव, प्र.आर. शैलेन्द्र भारती, आर0 धर्मेन्द्र गुर्जर, आर. चालक रामगोपाल गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।





