ग्वालियर ।। 21.04.2026 ।। – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनु बेनीवाल (भापुसे) व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी पश्चिम क्षेत्र के.पी. एस तोमर, यातायात प्रभारी मध्य क्षेत्र धनंजय शर्मा एवं यातायात प्रभारी पूर्वी क्षेत्र श्री अभिषेक रघुवंशी के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में थाने अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ बुलेट मोटरसाइकल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर की चालानी कार्यवाही।

उक्त चेकिंग अभियान के दौरान 04 बुलेट मोटरसाइकल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् की चलानी कार्यवाही जिसमें 04 वाहनों पर चालान बनाकर 62000/- रुपए शमन शुल्क जमा कराया गया। (18500, 16000, 15000, 12500)
इसके अतिरिक्त आज प्रातः पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात को सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के पालन में यातायात थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में यातायात को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने हे, गोविंदपुरी रोड व्ही सी बंगला चौराहे से परशुराम तिराहे तक, नई सड़क पाटणकर चौराहे तक, थाटीपुर मयूर मार्केट से कुंवरपुरा बारादरी चौराहे तक पैदल भ्रमण कर यातायात के सुचारू संचालन में बाधा करने वाले फुटकर हाथ ठेला, सड़क किनारे पार्क वाहन आदि को हटवाया गया जिससे उक्त मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।





