ग्वालियर दिनांक 04.02.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्राइम ब्रांच के अप0क्र0 41/25 धारा 303(2),318(4) बीएनएस के प्रकरण में वंछित फरार आरोपी रजनीश चौहान अमृतसर पंजाब में फरारी काट रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर *अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार व डीएसपी अपराध श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. अमित शर्मा* के द्वारा क्राईम ब्रांच टीम को मुखबिर के बताये स्थान अमृतसर पंजाब रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.02.2025 को मुखबिर के बताये अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति को अमृतसर पंजाब में पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रजनीश चौहान पुत्र जवाहरलाल चौहान उम्र 44 साल निवासी साहिब जादा फतेह सिंह नगर, गेट हकीमा, अमृतसर पंजाब का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से थाना क्राइम ब्रांच के अपराध सदर में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया, जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया, जहॉ आरोपी को थाना क्राइम ब्रांच के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी कल्पना सिकरवार, प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर, नटीगेट ग्वालियर ने क्राइम ब्रांच ग्वालियर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18.11.2025 को उनके स्कूल के प्यून गिरीश शंकर पारले द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा का ₹1,00,000 का अकाउंट पे चेक पंजाब नेशनल बैंक शाखा अचलेश्वर ग्वालियर के चेक ड्रॉप बॉक्स में जमा कराया गया था। दिनांक 19.11.2025 को उक्त चेक के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा जिन्सी नाला ग्वालियर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगद ₹1,00,000 आहरित कर लिए गए, जबकि चेक अकाउंट पे था एवं उससे नगद भुगतान संभव नहीं था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चेक को पीएनबी शाखा अचलेश्वर के चेक ड्रॉप बॉक्स से चोरी कर धोखाधड़ीपूर्वक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा जिन्सी नाला से नगद आहरण किया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर क्राइम ब्रांच ग्वालियर में अपराध क्रमांक 41/25, धारा 303(2),318(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content