ग्वालियर। 09.05.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान थाना गोला का मंदिर पुलिस को दिनांक 09.05.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित भाऊ साहब पोतनीस ग्राउण्ड के पास एक लड़का वारदात करने की नीयत से कट्टा लेकर घूम रहा है ,उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना गोला का मंदिर पुलिस की टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरी0 धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो एक लड़का भाऊ साहब पोतनीस ग्राउण्ड में खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेरकर पकड़ा एवं उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ऋतिक वाल्मीक पुत्र महेश वाल्मीक उम्र 18 साल निवासी शिव कॉलोनी पिन्टो पार्क ग्वालियर का होना बताया। उक्त लड़के की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक लोहे का 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला और तलाशी लेने पर उसकी शर्ट की जेब में एक 315 बोर जिन्दा कारतूस रखा मिला।
उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर एक 315 बोर लोहे का देशी कट्टा, 01 जिन्दा राउण्ड 315 बोर का विधिवत जप्त किया गया और आरोपी के खिलाफ थाना गोला का मंदिर में अपराध क्रमांक 150/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्तशुदा अवैध हथियार: एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउंड जप्त किया।





