ग्वालियर। 14.06.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः फरियादिया वीना (परिवर्तित नाम) उम्र 24 वर्ष निवासी थाना थाटीपुर क्षेत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मायके के पास रहने वाला विवेक कुशवाह पूर्व से उसका परिचित था। वर्ष 2025 में फरियादिया का विवाह हो जाने के बाद भी आरोपी लगातार उसका पीछा कर उसे परेशान करता रहा। आरोपी फरियादिया के घर के आसपास चक्कर लगाता, बुरी नियत से उसका पीछा करता तथा उसे एवं उसके पति को अश्लील एवं जातिसूचक गालियां देता था। इसके साथ ही आरोपी द्वारा फरियादिया और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए पति को छोड़ने का दबाव बनाया जाता था। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर फरियादिया ने इसकी जानकारी अपने पति एवं सास को दी तथा थाना थाटीपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना थाटीपुर में आरोपी विवेक कुशवाह के विरुद्ध अप.क्र. 157/26 अंतर्गत धारा 78(2), 296 (ए), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 3 (1) (द), 3 (1) (ध), 3 (2) (5ए) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की विवेचना सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी को सौंपते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में वांछित आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान फरियादिया के धारा 183 बीएनएसएस के कथन दर्ज किए गए, जिनमें आरोपी द्वारा दुष्कर्म करना, जातिगत अपमान करना, जान से मारने की धमकी देना तथा फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देने संबंधी तथ्य सामने आए। प्राप्त साक्ष्यों एवं कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 64 (2) (एम) बीएनएस तथा 3 (1) (डब्ल्यूआई), 3 (2) (5) एससी/एसटी एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी विवेक पुत्र राजू कुशवाह उम्र 21 साल निवासी बेलदार का पुरा थाना जनकगंज जिला ग्वालियर को आज दिनांक 14.06.2026 को थाना थाटीपुर के अप० क्र0 157/26 धारा 78(2), 296 (ए), 351 (3), 3 (5) बीएनएस 3 (1) (द), 3(1) (ध), डब्लूआई3 (2) 5ए एससी/एसटी एक्ट एवं ईजाफा धारा 64 (2) (एम) बीएनएस 3 (1) डब्लूआई, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी :- विवेक पुत्र राजू कुशवाह उम्र 21 साल निवासी बेलदार का पुरा थाना जनकगंज जिला ग्वालियर
keyboard_arrow_up
Skip to content