• ग्वालियर पुलिस की सराहनीय और सकारात्मक पहल.
  • घटना के मुख्य आरोपी व उसके साथी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार.

ग्वालियर दिनांक 13.05.2024। थाना महाराजपुरा क्षेत्र में कल रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद आज सुबह सोमवार को एक रिटायर फौजी ने एक परिवार पर फायरिंग कर दी। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस विवाद में घायल हुए लोगों को न सिर्फ अस्पताल पहुंचाया बल्कि घायलों को अपना ब्लड देकर मानवता की मिसाल भी पेश की। फायरिंग की घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) पुलिस अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री षियाज़ के.एम.(भापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार को फायरिंग की घटना में वंाछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीमों को लगाया गया।

उक्त फायरिंग की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद मुख्य आरोपी यशवीर सिंह भदौरिया और रंजीत वाल्मीकि को फायरिंग की घटना के चंद घण्टों में ही पकड़ लिया गया। फायरिंग की घटना में गंभीर रूप से घायल राजवीर जाटव और उनके परिजनों को पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया और घायलों को तुरन्त ब्लड की आवश्यकता होने पर कोई भी ब्लड देने के लिये तैयार नही हुआ जिस पर थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अपनी पुलिस टीम के जवानों के साथ मिलकर घायलों को ब्लड डोनेट किया। थाना प्रभारी महाराजपुरा के अलावा आरक्षक नागर सिंह गुर्जर, आरक्षक कुंज बिहारी शर्मा ने भी फायरिंग की घटना में घायलों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। प्रायः देखा जाता है कि उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किसी अपने को उसके रिश्तेदार या परिजन ही ब्लड डोनेट करने से कतराते हैं। पुलिस ने फायरिंग में घायलों के लिये ब्लड डोनेट कर न सिर्फ किसी की जान बचाई बल्कि यह भी संदेश दिया कि रक्तदान से बढ़कर कुछ नहीं है और अपना ब्लड देकर मानवता की मिसाल भी पेश की।

keyboard_arrow_up
Skip to content