ग्वालियर। 09.04.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान ग्वालियर पुलिस को दिनांक 08.04.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध लड़का पिस्टल लिए कोई वारदात करने की नियत से मेला ग्राउंड में टावर के पास खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे) को क्राईम ब्रांच व थाना गोला का मंदिर पुलिस की संयुक्त टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे), डीएसपी श्री मनीष यादव(रापुसे) एवं सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा व थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरी0 धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना गोला का मंदिर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो टावर के पास रोड पर बने डिवाईडर पर मुखबिर के बताये हुलिआ का एक लड़का बैठा दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में वह नाबालिग होना पाया गया।
उक्त लड़के की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 32 बोर की देशी पिस्टल लगी हुई मिली। उक्त बाल अपचारी का यह कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उसके कब्जे से एक 32 बोर की देशी पिस्टल को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये बाल अपचारी के खिलाफ थाना गोला का मंदिर में अप0क्र0-109/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया।
जप्तशुदा माल : एक 32 बोर की देशी पिस्टल की जप्त।





