ग्वालियर 31.01.2026 । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’’ थीम पर दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई। उक्त अभियान के तहत ग्वालियर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन दिनांक 31.01.2026 को हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। बाइक रैली के माध्यम से हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में आमजन में संदेश देने हेतु शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई।

उक्त रैली अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) के मार्गदर्शन में पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर से प्रारम्भ होकर राजमाता तिराहा, एजी ब्रिज, चेतकपुरी, अचलेश्वर होते हुए इन्दरगंज चौराहा, नदी गेट, बैजाताल, एलआईसी तिराहा, नया पड़ाव रेलवे पुल से सनबीम होटल होते हुए बाल भवन पर समापन किया गया। इस बाईक रैली का मुख्य उद्देश्य दो-पहिया वाहन चलाते समय वाहन चलाने वाले चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति के लिये हेलमेट पहनना कितना उपयोगी है इसका संदेश आम नागरिकों के बीच देना था।
उक्त रैली के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह चौहान, यातायात थाना प्रभारी कंपू निरीक्षक कृष्णपाल तोमर, यातायात थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक धनंजय शर्मा, यातायात थाना प्रभारी गोला का मंदिर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी एवं यातायात के तीनां थानां से व अन्य पुलिस बल एवं एनसीसी के कैडेट्स, समाजसेवी शामिल रहे।





