​ग्वालियर, 09 जुलाई 2026: शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर यातायात मध्य) श्री सुजावल जग्गा (IPS) ने स्वयं अलकापुरी तिराहा से मेट्रो टावर कलेक्ट्रेट तिराहा तक पैदल निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान मौके पर ही मदाखलत अधिकारी को बुलाकर सड़क किनारे रखे अस्थाई सामान को जब्त करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शराब दुकान के आसपास बेतरतीब खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई और दुकानदार को दोबारा वाहन न खड़े करवाने की समझाइश दी गई।

​₹6,000 का वसूला जुर्माना
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 वाहनों पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई कर ₹6,000 का समन शुल्क वसूला गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान झांसी रोड यातायात थाना प्रभारी श्री धनंजय शर्मा एवं गोला का मंदिर थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी सहित, मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान एवम पुलिस बल मौजूद रहा।

keyboard_arrow_up
Skip to content