ग्वालियर। 25.10.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी प्रमोद शर्मा निवासी वार्ड क्रमांक 05, फूलबाग गेट के सामने, पिछोर, जिला ग्वालियर ने थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बस स्टैंड, पिछोर के पास स्थित उसकी शिवानी रेडीमेड कपड़े की दुकान को वह दिनांक 23.10.2026 की रात्रि में रोजाना की तरह बंद कर घर चला गया था। दिनांक 24.10.2026 को सुबह करीब संजू कुशवाह ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। फरियादी ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान के शटर का कुंदा टूटा हुआ था तथा अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे लगभग 10 से 15 नग पैंट-शर्ट, अंडरवियर का एक डिब्बा एवं करीब 10,000 रुपये की नगदी गायब थी। कोई अज्ञात चोर रात्रि में शटर का कुंदा तोड़कर उक्त सामान एवं नगदी चोरी कर ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 249/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदशन में कार्य करते हुये थाना प्रभारी पिछोर उप निरी. शिवम सिंह राजावत द्वारा पुलिस की एक टीम को उक्त चोरी करने वाले अज्ञात चोर की पतारसी हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये जाकर घटना के संदिग्ध को चिन्हित किया जाकर उसकी तलाश की गई।
दौराने विवेचना में पिछोर पुलिस द्वारा संदिग्ध की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिया किया गया इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध से मिलते हुलिया का एक युवक कालिन्द्री मंदिर के पास खडा मिला, पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तोे पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा जिसे घेरकर पकड़ा और पूछताछ में वह विधि विरूद्ध बालक(बाल अपचारी) होना पाया गया। पुलिस द्वारा बाल अपचारी से उक्त चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने अपराध करना स्वीकार किया। थाना पिछोर पुलिस द्वारा विधि विरूद्ध बालक(बाल अपचारी) को अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि दिनांक 23/24.10.26 की दरम्यानी रात्रि में उसने कपडे की दुकान से चोरी की थी और उक्त चोरी किया गया सामान अपने घर में छुपा कर रख दिया है। बाल अपचारी की निशादेही पर पुलिस द्वारा कल्यानपुर स्थित बाल अपचारी के घर से चार नग शर्ट चौखाना व प्रिंटदार व चार नग पेंट एवं एक नग सादा पेंट एवं एक हरे रंग की अंडरवियर एवं नगदी 3000/- रूपये जप्त किये गये।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी पिछोर उप निरी. शिवम सिंह राजावत, सउनि. विनोद कुमार लखन, आर. अमित तोमर, आर. राकेश रावत, आर. रमाशंकर गुर्जर व सैनिक महेश सराहनीय भूमिका रही।





