ग्वालियर। 26.06.2026
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* फरियादी धीरेंद्र सिंह राणा निवास भगवती कॉलोनी मुरार ने अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 20.06.2026 को वह परिवार के साथ साले के लगन फलदान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुहिया गया था। जहां खेत में लगे पंडाल में लगन फलदान का कार्यक्रम चल रहा था तभी रात में दुहिया गांव का अजीत राणा कार्यक्रम में शामिल होने आया और उसने अपनी कमर से देशी कट्टा निकालकर दो हवाई फायर किए तो मैंने उससे बोला कि तुम यहां गोली मत चलाओ तो इसी बात पर उत्तेजित होकर बोला कि तेरी हिम्मत कैसे हुई मुझे रोकने की और अजीत ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से मेरे ऊपर फायर कर दिया जो गोली मेरे सीने में दाहिनी तरफ लगी चोट होकर खून बहने लगा जैसे ही मेरे घर वालों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बिजौली में अप0क्र0- 130/26 धारा 109,125 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान मेें आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर डॉ0 शिवेश सिंह बघेल को थाना बिजौली पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वंाछित आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली उनि0 सौरभ श्रीवास्तव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण के वांछित आरोपी की पतारसी कर धरपकड़ हेतु लगाया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 26.06.2026 को पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी वीवीएम कॉलेज के पीछे छिपा हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागते हुये दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत राणा पुत्र गोविंद राणा उम्र 30 साल निवासी ग्राम दुहिया थाना बिजौली ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा देशी कट्टा से फायर करना स्वीकार किया। थाना बिजौली पुलिस द्वारा आरोपी को उक्त अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*सराहनीय भूमिका:-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजौली उनि0 सौरभ श्रीवास्तव, उनि0 राजीव विरथरे, प्र.आर0 भिखारीलाल, बदन सिंह, अनिल यादव, आर0 अरूण पवैया, संजय शर्मा, अशोक यादव, अनिल राठौर, देशराज, पुष्पेन्द्र रावत, सैनिक कैलाश सिंह, आर.चालक मानसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content