🔴 उक्त प्रकरण में दो इनामी आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

ग्वालियर दिनांक 02.11.2026। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर(रापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना प्रभारी झॉसीरोड़ पुलिस को थाना के अप.क्र. 384/25 धारा 318(4) बीएनएस में फरार तीसरे इनामी आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झॉसीरोड़ निरीक्षक सुरभि शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण मंे फरार इनामी आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना आज दिनांक 02.11.2026 को थाना झांसीरोड पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार तीसरा इनामी आरोपी रोहित गोस्वामी को नाका चन्द्रवदनी बस स्टैण्ड के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस की एक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया।

पुलिस टीम को नाका चन्द्रवदनी बस स्टैण्ड पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा मिला जिससे उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रोहित गोस्वामी पुत्र नवल किशोर गोस्वामी उम्र 23 साल निवासी रूई की मंडी जोगीपाडा शाहगंज आगरा का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा इनामी आरोपी को अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त प्रकरण में दो आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी कैलाश चन्द्र अग्रवाल निवासी सौगात अपार्टमेंट, गोविंदपुरी, ग्वालियर ने थाना झॉसीरोड़ में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 26.11.2025 को वह अपनी स्कूटी से 1,70,000 नगदी एवं दो सोने की पुस्तैनी अंगूठियां लेकर एसबीआई बैंक महाराजा बाड़ा जा रहे थे। रास्ते में थीम रोड कटोरा ताल स्थित छतरी गेट के सामने रुकने पर अज्ञात व्यक्तियों ने लॉटरी की दुकान का पता पूछने के बहाने उन्हें बातचीत में उलझाया तथा इनाम निकलने का झांसा देकर उनकी दोनों सोने की अंगूठियां अपने पास रखवा लीं। इसके बाद आरोपियों ने फरियादी की स्कूटी पर रखे कपड़े के बैग से 1,70,000 नगदी भी छलपूर्वक ले लिए। घटना के बाद आरोपीगण मोटरसाइकिलों से मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड़ में अप0क्र0-384/25 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

गिरफ्तार इनामी आरोपी:- रोहित गोस्वामी पुत्र नबल किशोर गोस्वामी निवासी रूई की मण्डी, आगरा(उ0प्र0)

 

keyboard_arrow_up
Skip to content