ग्वालियर। 09.04.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा जिलके के समस्त थाना प्रभारियों को लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिघरा निरीक्षक शिवराम सिंह कंसाना के नेतृत्व में थाना बल की टीम को थाना तिघरा के अप.क्र. 83/23 धारा 395,294,323,427,506, 147,148,149 भादवि एवं 11,13 एमपीडीपीके एक्ट इजाफा धारा 325 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 09.04.2026 को उक्त प्रकरण में वर्ष 2023 से फरार आरोपी कालू गुर्जर पुत्र स्व. बाबू सिंह गुर्जर उम्र 35 साल निवासी ग्राम सुजवाया थाना तिघरा जिला ग्वालियर (म.प्र.) को धरदबोचा। पूछताछ में पकड़े गये आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तिघरा डैम वोट क्लब पर घटना कारित करना स्वीकार किया। थाना तिघरा पुलिस द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

ज्ञात हो कि फरियादी रामसेवक कुशवाह निवासी हनुमान गढ़ी महावीर वाटिका के पास दतिया हाल- वोट क्लब तिघरा थाना तिघरा जिला ग्वालियर ने थाना तिघरा में रिपोर्ट लेख कराई कि वह वोट क्लब तिघरा पर नौकरी करता है। दिनांक 13.08.23 को मेरे स्टाफ रामप्रसाद रजक के साथ जोगेन्द्र गुर्जर के द्वारा मारपीट करने पर थाना में रिपोर्ट की थी। दिनांक 14.08.23 को वह अपनी ड्यूटी तिघरा डैम बोट क्लब पर टिकट काउन्टर पर था, तभी दोपहर के समय जोगेन्द्र गुर्जर अपने साथ करीब 15-20 लड़कों के साथ चार पहिया गाड़ियों से आया और सभी के हाथ में लाठी-डण्डे थे, कुछ लड़के अपने मुँह पर कपड़े बाँधे थे, वह मुझे व स्टाफ को गन्दी गन्दी गालियां देकर वोट क्लब पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे एवं सामान की तोड़फोड़ करने लगे तथा काउन्टर के अन्दर केबिन में घुसकर मेरे साथ डण्डां से मारपीट की, उनमें से एक लड़के ने मेरी छाती पर कट्टा अड़ाकर धमकी देकर काउन्टर से करीब 4 से 5 हजार रुपये निकाल कर लूट लिये तथा जान से मारने की धमकी दी और उसके बाद वह लोग मौके से भाग गये। घटना के बाद जानकारी करने पर जोगेन्द्र गुर्जर के साथ पानसिंह गुर्जर, लल्ली गुर्जर, दीपू गुर्जर का होना पता चला है। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना तिघरा के अप.क्र. 83/23 धारा 395,294,323,427,506, 147,148,149 भादवि एवं 11,13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

keyboard_arrow_up
Skip to content