ग्वालियर। 16.06.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान थाना मोहना पुलिस को दिनांक 15.06.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति छुरा लिए हुए बरसाना कॉलोनी के पास करई पाटई रोड मोहना पर कोई वारदात करने की नियत से बैठा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना मोहना पुलिस की टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहना निरी0 विनय सिंह तोमर के द्वारा थाना बल पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का व्यक्ति बैठा हुआ मिला, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक लोहे का छुरा छिपा हुआ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम गोविन्दा उर्फ सद्दाम खांन पुत्र हफीज खांन उम्र 20 साल निवासी पठान मोहल्ला ताजिया पाठ मोहना जिला ग्वालियर का होना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 25बी आर्म्स एक्ट का पाया जाने से आरोपी से कब्जे से लोहे का धारदार छुरा विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ थाना मोहना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्तशुदा अवैध हथियार: लोहे का एक धारदार छुरा किया जप्त।





