🔴 आरोपी से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड तथा एक खाली खोका किया जप्त।
ग्वालियर। 16.06.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थानों को अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी के द्वारा थाना जनकगंज पुलिस की टीम को अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। दिनांक 16.06.2026 को थाना जनकगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि शिवनगर पहाड़िया की तरफ एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये बारदात करने की नियत से घूम रहा है।
उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुखबिर के बताये स्थान शिवनगर पहाड़िया के पास पुलिस टीम को एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रणवीर यादव पुत्र बाबू सिंह यादव उम्र 35 साल निवासी बिठौली थाना तिघरा जिला ग्वालियर हो होना बताया।
पुलिस द्वारा पकड़े गये संदेही से पुलिस को देखकर भागने के संबंध में पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपने पास कट्टा रखना स्वीकार किया और पुलिस को देखकर कट्टा छिपाने के लिये भागना बताया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर पुलिस द्वारा झाड़ियों से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड तथा एक खाली खोका बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड तथा एक खाली खोका विधिवत जप्त किया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना जनकगंज में अप0क्र0 153/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया और पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।
जप्त हथियार: एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड तथा एक खाली खोका।





