ग्वालियर। 12.06.2026
*घटना का संक्षिप्त विवरण*:- दिनांक 10.06.2026 को फरियादी धर्मेन्द्र सिंह जाट पुत्र रमेश सिंह जाट उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हर्रा, थाना गिजौर्रा, जिला ग्वालियर द्वारा थाना गिजौर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी अर्टिगा कार क्रमांक एमपी07-जेडएम-9440 को किराये पर चलाता है। दिनांक 09.06.2026 को अजय(परिवर्तित नाम) ने अपने दो साथियों राजा(परिवर्तित नाम) एवं सुरेश(परिवर्तित नाम) के साथ दंदरौआ, रतनगढ़ एवं दूधखो धाम दर्शन हेतु वाहन बुक कराया। तीनों व्यक्तियों को लेकर फरियादी ने उक्त धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए। दोपहर में वापसी के दौरान राजन के बाबा के चबूतरे के पास पहुंचने पर आरोपियों ने फरियादी से वाहन चलाने की मांग की, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया। इस पर अजय(परिवर्तित नाम) ने फ्रेश होने का बहाना बनाकर वाहन रुकवाया और वाहन से उतरने के बाद जान से मारने की नीयत से पास में पड़ा खण्डा उठाकर फरियादी के सिर पर पीछे से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद अजय(परिवर्तित नाम) के कहने पर दोनों लड़कों ने भी पत्थरों से फरियादी की छाती एवं दाहिने हाथ पर हमला किया। फरियादी द्वारा विरोध करने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गिजौर्रा में अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 109, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ग्वालियर श्री जयराज कुबेर को थाना गिजौर्रा पुलिस की टीम बनाकर प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम को उक्त प्रकरण के आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना थाना गिजोर्रा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से दिनांक 11.06.2026 को उक्त प्रकरण में फरार तीनों आरोपियों को अभिरक्षा मेें लिया गया। जांच में तीनों आरोपी विधि विरूद्ध बालक(बाल अपचारी) होना पाये जाने से अभिरक्षा में लेकर आवश्यक साक्ष्य संकलन पश्चात किशोर न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से तीनों को बाल संप्रेक्षण ग्रह ग्वालियर में दाखिल कराया है।

*सराहनीय भूमिकाः*- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गिजौर्रा उप निरी. उपेन्द्र सिंह धाकड़, सउनि हरिओम शर्मा, प्र.आर. स्वतंत्र, प्र.आर. किशन, आर. जितेंद्र, आर. ऋषि, आर. संदीप, आर. विष्णु की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content