ग्वालियर। दिनांक 03.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 02.09.2026 को थाना झॉसीरोड़ पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर विक्की फैक्ट्री क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना झॉसीरोड़ पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रवि भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर देखा तो रामगनर विक्की फैक्ट्री के पास मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध घूमता हुआ मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक देशी पिस्टल खुर्सी हुई मिली एवं पिस्टल की मैग्जीन को खोलकर देखा तो उसमें दो रांउड लगे मिले। पकड़े गये संदेही का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम नारायण उर्फ मुकेश गुर्जर पुत्र श्री प्रीतम सिहं गुर्जर उम्र 32 साल निवासी संजय नगर हजीरा जिला ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन व 02 जिंदा राउंड विधिवत जप्त किये गये। आरोपी के खिलाफ थाना झॉसीरोड़ में अप0क्र0- 267/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:- नारायण उर्फ मुकेश गुर्जर पुत्र श्री प्रीतम सिहं गुर्जर उम्र 32 साल निवासी संजय नगर हजीरा जिला ग्वालियर।
जप्त मशरूका:- एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन तथा जिन्दा 02 राउण्ड किये जप्त।





