ग्वालियर। 26.06.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया सोनम(परिवर्तित नाम) ने थाना थाना थाटीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी माता के साथ किराये के मकान में निवास करती थी। माता के निधन के पश्चात वह अकेली रहने लगी तथा उसके पिता ड्राइवरी का कार्य करते हैं, जिसके कारण अधिकांश समय बाहर रहते हैं। फरियादिया ने बताया कि उसी मकान में रहने वाला आरोपी अभिषेक धनौलिया उसके कमरे में रात्रि के समय जबरन घुस आया, उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुकर्ष्म किया। घटना के बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दिनांक 09.05.2026 की रात्रि में भी आरोपी ने उसके साथ पुनः दुष्कर्म किया। अगले दिन जब उसके पिता घर आए तो उसने पूरी घटना उन्हें बताई। इसके उपरांत फरियादिया अपने पिता के साथ थाना पहुंची और आरोपी के विरुद्ध थाना थाटीपुर में अप.क्र. 163/26 अंतर्गत धारा 64(1),64(2)(एम),332(बी),351(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से.) द्वारा थाना थाटीपुर पुलिस को उक्त प्रकरण के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) एवं सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा पुलिस की टीम गठित कर प्रकरण में वांछित आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।
थाना थाटीपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपी अभिषेक धनोलिया की नोएडा (उत्तर प्रदेश) में उसके मिलने के संभावित स्थानों पर तलाश की गई लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभिषेक धनोलिया को सेक्टर-16 नोएडा में धरदबोचा। जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक धनौलिया पुत्र सोबरन सिंह उम्र 22 साल निवासी ग्राम रैमजापुरा थाना देहात जिला भिंड हाल निवास आसाराम बंसल का किराए का मकान विवेक नगर थाटीपुर जिला ग्वालियर का होना बताया। आरोपी से उक्त अपराध के बारे में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ग्वालियर लाई और उक्त प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:– अभिषेक धनौलिया पुत्र सोबरन सिंह उम्र 22 साल निवासी ग्राम रैमजापुरा थाना देहात जिला भिंड हाल निवास आसाराम बंसल का किराए का मकान विवेक नगर थाटीपुर जिला ग्वालियर





