🔴 दोनों आरोपियों में से एक आरोपी के खिलाफ पूर्व से 02 तथा दूसरे आरोपी के खिलाफ कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं।

ग्वालियर। दिनांक 20.02.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी विष्णु परिहार निवासी मानिकपुर कॉलोनी डबरा ने हॉस्पीटल में उपचार के दौरान रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 13.02.2026 की शाम को वह अपने दोस्तों के साथ चाय पीने डबरा रेल्वे स्टेशन गये थे, तभी वहाँ पर सुरजीत राणा, वंश पाठक, जस्से जाखर, सौरभ जाखर व एक अन्य व्यक्ति आये। सभी लोग अपने हाथां में लोहे के सरिया व डण्डे लिए हुए थे। सुरजीत राणा मुझसे कहने लगा कि हम सभी लोगों को शराब पीना है तू हम लोगों को पैसे दे। मैने पैसे देने से मना किया तो ये सभी लोग मुझे माँ बहन व जाति सूचक गालियाँ देने लगे। मैने इन लोगों से गालियाँ देने से मना किया तो वह सभी लोग मिलकर मेरी सरिया व डण्डों से मारपीट करने लगे जब मुझे बचाने के लिये मेरे दोस्त आये तो सभी लोगों ने उनकी भी सरिया व डण्डों से मारपीट की जब हम लोग चिल्लाये तो जाते समय पॉचों लोग कहने लगे कि अगर दोबारा पैसे देने से मना किया या पुलिस में रिपोर्ट की तो तुम लोगों को जान से खत्म कर देंगे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0- 85/26 धारा 119(1),118(1),115(2),296(बी),351(2),3(5) बीएनएस, 3(1)(द),3(1)(ध),3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उक्त प्रकरण की विवेचना थाना प्रभारी डबरा देहात को सौंपी गई।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना डबरा देहात पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार* के कुशल मार्गदर्शन में तथा *थाना प्रभारी डबरा देहात निरीक्षक सुधाकर सिंह तोमर* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश उनके छिपने के संभावित जगहों पर की गई एवं उनकी पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। दिनांक 19.02.2026 को थाना डबरा देहात पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में वांछित दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, पूछताछ में उन्होने अपने नाम सुरजीत राणा पुत्र कुलबीर जाट उम्र 23 साल निवासी ग्राम पैरा थाना चीनोर हाल मोहन नगर डबरा ग्वालियर तथा दूसरे ने वंश पाठक पुत्र प्रदीप पाठक उम्र 18 साल निवासी जंगीपुरा डबरा ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये दोनों आरोपियों से उक्त प्रकरण में संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को थाना डबरा सिटी के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर उनके अन्य साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। *पकड़े गये दोनों आरोपियों में से आरोपी सुरजीत जाट के खिलाफ पूर्व में कुल 02 अपराध पंजीबद्ध हैं तथा आरोपी वंश पाठक के खिलाफ पूर्व में थाना डबरा सिटी में 09, थाना डबरा देहात में 02 तथा थाना पिछोर में 01 कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं।*

 

keyboard_arrow_up
Skip to content