ग्वालियर। दिनांक 04.06.2026 –

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया रूबी(परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल निवासी महाराजपुरा ने अपनी मां के साथ महाराजपुरा थाने में रिपोर्ट लेख कराई कि मेरे भाई के साथ में राहुल राठौर डीजे का काम करता था। जिससे मेरी दास्ती हो गई। राहुल राठौर ने मुझसे शादी करने की बात कहकर चार शहर के नाका में किराये के मकान में उसके साथ रहने लगी थी जहाँ राहुल द्वारा शादी का बोलकर मेरे साथ पति-पत्नी जैसे रिश्ते स्थापित किये गये एवं मना करने पर भी कई बार जबरन शारीरिक सबंध भी बनाये गये। मैने जब शादी करने की राहुल से बोला तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया और दिनांक 22.05.2026 को राहुल मेरे पास से अपने घर जाने के की बोलकर गया और आज दिनांक तक वापस नहीं आया एवं उसका फोन भी बंद जाने लगा। परेशान होकर मैने पूरी घटना मकान मालिक व अपने मम्मी-पापा, मामा को सारी बात बताई। राहुल राठौर द्वारा शादी का झांसा देकर मेरे साथ कई बार गलत काम किया गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में अप0क्र0- 154/26 धारा 64(2)(एम) बीएनएस, 5(एल),6 पॉक्सो एक्ट, 3(2)(व्ही) एससी/एसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अनु बेनीवाल(भापुसे) को थाना हजीरा पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

थाना हजीरा पुलिस द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश उसके घर पर की गई तो वह अपने घर पर उपस्थित नही मिला। इसी दौरान दौरान पुलिस टीम को जरिए मुखबिर प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी राहुल राठौर झलकारी बाई कॉलेज के गेट के पास बैठा हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो झलकारी बाई कॉलेज के गेट के पास मुखबिर के बताये हुलिआ का एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल राठौर पुत्र रामबीर राठौर उम्र 20 साल निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी गदाईपुरा हजीरा ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को थाना हजीरा के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
keyboard_arrow_up
Skip to content