🔴 आरोपी के घर से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की अधिया की जप्त।

ग्वालियर। 06.05.2026

घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादिया रामायणी निवासी 24 बेरियामोदी बाना बिजौली ने श्री सांई हॉस्पीटल जिला ग्वालियर में उपचार के दौरान रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 15.03.2026 की सुबह वह अपने पुराने घर पर सफाई कर रही थी तभी अचानक मेरे बाये कंधे पर गोली लगने से मुझे खून निकलने लगा जिससे में नीचे जमीन पर गिर गयी थोडी देर बाद वहाँ पर मेरा लड़का दीपक व मेरा पति बल्लू पाल आ गये जो मुझे हॉस्पीटल ले गये जहाँ पर मेरा ईलाज चल रहा है। मुझे नहीं मालूम है कि गोली किसने और कहाँ से चलाई है। फरियादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद्ध थाना बिजौली में अप0क्र0 41/26 धारा 110 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इलाज के दौरान घायल की मृत्यू होने से उक्त प्रकरण में इजाफा धारा 105,238 बीएनएस की जाकर आरोपी की तलाश की गई।

उक्त मामला संज्ञान मेें आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) को थाना बिजौली पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वंाछित अज्ञात आरोपी की पतारसी कर उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी बिजौली निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग* के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण के वांछित आरोपी की पतारसी कर धरपकड़ हेतु लगाया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना दिनांक 05.05.2026 को पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी विक्की पाल वीवीएम कॉलेज के पीछे छिपा हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागते हुये दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विक्की पाल पुत्र कल्लू पाल निवासी ग्राम बेरिया मोदी जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा 315 बोर अधिया से फायर करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशादेही पर आरोपी के घर से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की अधिया को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को थाना बिजौली के अप0क्र0 41/26 धारा 110 बीएनएस इजाफा धारा 105,238 बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। बिजौली पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर पीआर लेकर उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जायेगी।

जप्त हथियार:- घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर की अधिया की जप्त।
keyboard_arrow_up
Skip to content