🔴 आरोपीगण आपस में भाई-बहन है, जिसमें तीन महिलायें और एक पुरूष सदस्य शामिल है।
🔴 आरोपीगण सराफा शॉप में ज्वेलरी खरीदने के बहाने जाते थे और मौका पाकर सोने की कोई भी चीज चोरी कर लेते थे।
🔴 आरोपियों ने पूछताछ में पूर्व में एक अन्य ज्वेलर्स की शॉप से एक सोने की चेन भी चोरी करना स्वीकार किया है।

ग्वालियर। 08.10.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विनोद विनायक करकरे के नेतृत्व में थाना बल की टीम को अप0क्र0- 129/26 में ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा कर आरोपी को शीध्र पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वार घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किए गये, जिसमें दो महिलाओं द्वारा ज्वेलरी शॉप से सोने के टॉप्स चोरी करते हुए दिखाई दी, जिन्हे चिन्हित कर उनकी पतारसी हेतु पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

आज दिनांक 08.10.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सराफा बाजार में सोने-चाँदी की दुकान पर से चोरी करने वाली महिलायें गुरुद्वारे के पास न्यू द्वारिकापुरी पुरानी छावनी में एक मकान में किराये से रह रही हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मुखबिर के बताये अनुसार मकान में चेक किया तो एक महिला उपस्थित मिली, जिससे नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम रेखा धानुक पत्नी योगेश धानुक उम्र 25 साल निवासी ग्राम परसोटा थाना जौरा मुरैना का होना बताया।

पुलिस द्वारा उक्त महिला से दिनांक 27.09.2026 को मोर गली सराफा बाजार में सराफे की दुकान में हुई चोरी की घटना के संम्बध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपनी बहन हेमा धानुक तथा भाई अंकित धानुक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पकड़ी गई आरोपिया की निशादेही पर घर के अन्दर अलमारी में से सोने जैसी धातु के सुई धागे एक जोडी 02 नग विधिवत जप्त किये गये। पुलिस द्वारा आरोपिया रेखा धानुक के भाई अंकित धानुक को भी गिरफ्तार किया गया। जिसने पूछताछ में अपनी बहन रेखा धानुक तथा हेमा धानुक के साथ जाकर सराफा बाजार में सराफे की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर अपने जीजा की हीरो स्पेंडर मोटर साईकल एमपी07-एएच-3592 पर अपने साथ अपनी दोनों बहिनांे को लेकर जाना व वापस लेकर आना व सहयोग करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी अंकित धानुक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो स्पेंडर मोटर साईकल एमपी07-एएच-3592 को विधिवत जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनांे आरोपीगणों की निशादेही पर उनकी दूसरी बहन हेमा धानुक की तलाश उसके घर पर की गई तो हेमा धानुक घर पर उपस्थित मिली। जिसे पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। उक्त आरोपीगणों के द्वारा आपस में मिल एक संगठित अपराध करने पर उक्त प्रकरण में धारा 112 बी.एन.एस का इजाफा कर आरोपीगणों को थाना कोतवाली के अप0क्र0- 129/26 धारा 305(ए) बीएनएस इजाफा धारा 112 बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गये आरोपियों से अन्य चोरियों के संबंध में गहनता पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपनी एक अन्य बहन रानी धानुक के साथ मिलकर दिनांक 09.01.2026 को प्रभूदयाल प्रेमचन्द्र सर्राफ ज्वैलर्स से एक सोने की चेन चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपियों की निशादेही एवं मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में चौथी आरोपिया रानी धानुक को कृष्णा पहाडी मोतीझील से गिरफ्तार किया गया। आरोपिया रानी धानुक की निशादेही पर उसके घर से चोरी की सोने की चेन को विधिवत जप्त किया गया।

घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः-
(1) अप0क्र0-129/26:- दिनांक 27.09.2026 को दो अज्ञात महिलाएं सराफा बाजार स्थित दिव्यांश ज्वेलर्स पर सोने के सुई-धागा टॉक्स खरीदने के बहाने आईं। सामान देखने के बाद बिना खरीदी किए दोनों महिलाएं चली गईं। उनके जाने के बाद दुकान संचालक ने सामान की गिनती की तो एक पैकेट कम मिला, जिसमें पन्नी सहित करीब 03 ग्राम वजन के सोने के दो टॉक्स थे। इस संबंध में थाना कोतवाली में अप0क्र0-129/26 धारा 305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

(2) अप0क्र0-135/26:- दिनांक 09.01.2026 को कुछ महिलाएं सराफा बाजार स्थित प्रभूदयाल प्रेमचन्द्र सर्राफ ज्वैलर्स पर सोने की चेन खरीदने के बहाने आईं। दुकान संचालक द्वारा उन्हें सोने की चेन का फोल्डर दिखाया गया। महिलाएं बिना चेन खरीदे दुकान से चली गईं। बाद में फोल्डर की जांच करने पर उसमें से एक सोने की चेन गायब मिली। इस संबंध में थाना कोतवाली में अप0क्र0-135/26 धारा 305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. रेखा धानुक पत्नी योगेश धानुक उम्र 25 साल निवासी ग्राम परसोटा थाना जौरा मुरैना।
2. हेमा धानुक पत्नी धमेन्द्र धानुक उम्र 25 साल निवासी ग्राम गुराबर थाना मौहना हाल गड़ा मौहल्ला पुरानी छावनी ग्वालियर।
3. रानी धानुक पत्नी राहुल प्रजापति उम्र 20 साल निवासी कृष्णा पहाड़ी मोतीझील ग्वालियर।
4. अंकित धानुक पुत्र पटवारी धानुक उम्र 19 साल निवासी ग्राम लोहगढ डबरा हाल न्यू द्वारिका कॉलौनी पुरानी छावनी ग्वालियर।

जप्त मशरूकाः- एक जोडी 02 नग सोने के सुई धागे, एक सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्पेल्डर मोटर साईकल क्र0 एमपी07-एएच-3592 को जप्त किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content