🔴 पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध थाना झांसीरोड में बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर की गई कार्यवाही।
🔴 पुलिस ने मुखबिर सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया, प्रकरण में विस्तृत पूछताछ जारी।
ग्वालियर। 01.11.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 31.10.2026 को फरियादिया सरिता(परिवर्तित नाम) उम्र 19 साल निवासी ग्वालियर ने थाना झांसीरोड़ में आकर अपने सहपाठी छात्र नितेश कुमार उर्फ सिद्धार्थ कुशवाह पुत्र देवी प्रसाद कुशवाह द्वारा लगातार पीछा करने, बरी नियत से हाथ पकड़ने व मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में एक शिकायती आवेदन पत्र दिया था। आवेदन की पृथम दृष्ट्या जांच उपरान्त आरोपी के खिलाफ थाना झांसीरोड में अप0क्र0 361/26 धारा 75(2),78(2),115(2), 351(2),126(2) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना झांसीरोड पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल एवं सीएसपी विश्वविद्यालय श्री शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरी0 सुरभि शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.11.2026 को मुखबिर सूचना पर उक्त प्रकरण के आरोपी नितेश कुमार उर्फ सिद्धार्थ कुशवाह पुत्र देवी प्रसाद कुशवाह उम्र 21 साल निवासी ग्राम बरनाया थाना समथर झांसी (उत्तर प्रदेश) हाल सिंधिया नगर ग्वालियर को धरदबोचा। पूछाताछ में आरोपी के द्वारा अपनी सहपाठी छात्रा के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया। थाना झांसीरोड़ पुलिस द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
आरोपी:- नितेश कुमार उर्फ सिद्धार्थ कुशवाह पुत्र देवी प्रसाद कुशवाह उम्र 21 साल निवासी ग्राम बरनाया थाना समथर झांसी (उत्तर प्रदेश) हाल सिंधिया नगर ग्वालियर।





