ग्वालियर। दिनांक 19.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भितरवार उनि0 बलवीर मावई के द्वारा थाना बल की टीम को थाना के अप0क्र0-369/26 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गई हीरो स्प्लेंडर मोटर सायकिल को बरामद कर चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास से सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये तो फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसायकिल चोरी कर ले जाता हुआ दिखा, जिसे पुलिस द्वारा चिन्हित कर उसकी पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में संदेही व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिवराज तोमर पुत्र लाखन सिंह तोमर उम्र 23 साल निवासी मगरौनी थाना नरवर जिला शिवपुरी का होना बताया।
पकड़े गये संदिग्ध से उक्त चोरी के प्रकरण में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मोटर सायकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर मगरौनी थाना नरवर स्थित उसके घर से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटर सायकिल क्र0-एमपी07-एनएन-1883 को विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को थाना भितरवार के अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से अन्य वाहन चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार वाहन चोर:- शिवराज तोमर पुत्र लाखन सिंह तोमर उम्र 23 साल निवासी मगरौनी थाना नरवर जिला शिवपुरी।
बरामद वाहन:- हीरो स्प्लेंडर मोटर सायकिल क्र0-एमपी07-एनएन-1883 को जप्त किया गया।





