ग्वालियर। 12.07.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान थाना मुरार पुलिस को दिनांक 11.07.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्र में फूटी बैरिंग सुतारपुरा रोड़ पर एक व्यक्ति सुनसान इलाके में झाडियों की आड़ में कोई वारदात करने की नियत से अवैध हथियार लिये बैठा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना मुरार पुलिस की टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरी0 मैना पटेल के द्वारा थाना मुरार पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो फूटी बैरिंग सुतारपुरा रोड़ पर एक व्यक्ति सुनसान इलाके में झाडियों की आड़ में दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा और नाम पता पूछा तो अपना नाम पवन पाल पुत्र चंदन पाल उम्र 23 साल निवासी फूटी बैरिंग सुतारपुरा मुरार जिला ग्वालियर का होना बताया।
उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो दाहिने तरफ कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला, जिसे चेक किया तो उक्त कट्टा में एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड लोड था। आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से 315 बोर का देशी कट्टा एवं 315 बोर का एक जिंदा राउण्ड जप्त कर थाना मुरार में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्तशुदा अवैध हथियार: एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउंड जप्त किया





