ग्वालियर। 12.08.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादिया कोमल(परिवर्तित नाम) निवासी ग्वालियर ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी बेटी आरती(परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल दिनांक 11.08.2026 को सुबह स्कूल मुरार में पढने के लिये स्कूल की बस से गई थी। सुबह स्कूल से मेरे पास फोन आया कि आपकी लडकी स्कूल नहीं आयी है तब मैंने स्कूल जाकर अपनी लडकी की तलाश की कोई पता नहीं चला फिर मैंने स्कूल के सीसीटीव्ही कैमरे देखे जिसमें मेरी लड़की स्कूल की बस से उतरकर स्कूल के अन्दर न जाते हुये बस का चक्कर लगाकर वहां से कहीं चली गयी है। मुझे संदेह है कि मेरी बेटी को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0-398/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नाबालिग बालिका के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देश पर सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की सकुशल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा मुरार क्षेत्र में जनभागीदारी से लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुरार पुलिस द्वारा उक्त अपहृता बालिका को मुरार क्षेत्र से दस्तयाब किया गया। पुलिस द्वारा अपहृता के कथन उपरान्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content