ग्वालियर। 24.10.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरण:- थाना अजाक ग्वालियर में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका (परिवर्तित नाम नेहा) निवासी बिजौली, जिला ग्वालियर द्वारा शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया। शिकायत में लेख किया गया कि दिनांक 22.10.2026 को सुबह स्कूल जाते समय ठकुराईपुरा के पास आरोपी दौलतराम कुशवाह ने मोटरसाइकिल से रास्ते में खड़े होकर उसे गलत इरादे से गाल पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया तथा अपने साथ चलने के लिए कहा। विरोध करने एवं स्कूल शिक्षक व पिता को घटना की जानकारी देने की बात कहने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया। शिकायत पर दिनांक 23.10.2026 को आरोपी के विरुद्ध थाना अजाक ग्वालियर में अपराध धारा 74, 296(इ) बीएनएस, धारा 7,8 पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल को पुलिस की टीमें बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अजाक श्री बिंदुसार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजाक ग्वालियर कीर्ति अजमेरिया के नेतृत्व में थाना अजाक, थाना बिजौली की टीम गठित कर तकनीकी सेल को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया।
दौराने विवेचना आज दिनांक 24.10.2026 को पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी दौलतराम कुशवाह को 24 घंटे के अंदर धरदबोचा। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक निरोध में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपीः- दौलतराम कुशवाह पुत्र नरेश कुशवाह उम्र 19 साल निवासी ग्राम स्यावरी थाना बिलौआ जिला ग्वालियर।





