🔴 गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना डबरा सिटी में लूट एवं अन्य धाराओं में पूर्व से प्रकरण दर्ज, न्यायालय से स्थाई वारंट भी जारी।

ग्वालियर दिनांक 15.11.2026।
घटना के संक्षिप्त विवरण:- पीड़िता रजनी(परिवर्तित नाम) उम्र 10 साल निवासी गिजोर्रा जिला ग्वालियर ने अपने रिश्तेदारों के साथ थाना गिजोर्रा आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 12.11.2026 को दोपहर के समय वह घर के बाहर बैठी थी तभी मेरे पडोस में रहने वाला रामअवतार जाटव वहां पर आ गया और उसने बुरी नियत से मेरे साथ छेड़छाड़ की जब वह जोर-जोर से चिल्ला कर रोने लगी तो रामअवतार वहा से भाग गया और जाते जाते बोल रहा था की किसी को कुछ बताया तो तुझे जान से मार डालूंगा। थाना गिजोर्रा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 141/26 धारा 74, 72(2), 351(3) बीएनएस एवं 9,10 लैंगिक अपराधों से बालकों को संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को उक्त मामले में वांछित फरार आरोपी की शीघ्र धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपी की पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना दिनांक 14.11.2026 को थाना प्रभारी गिजोर्रा को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रामअवतार जाटव अभी सिद्धि विनायक क्रेशर बिलौआ में देखा गया है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो क्रेशर के अन्दर आरोपी रामअवतार जाटव के जैसे हुलिये का एक व्यक्ति मौके पर उपस्थित मिला जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रामअवतार पुत्र चेतराम राजौरिया (जाटव) उम्र 44 साल नि. ग्राम इकहरा कालोनी थाना गिजोर्रा जिला ग्वालियर बताया। आरोपी की उक्त प्रकरण मेें आवश्यकता होने से उसे विधिवत गिरफ्तारी किया गया।

आरोपी रामअवतार राजोरिया (जाटव) पुत्र चेतराम जाटव उम्र 44 साल नि ग्राम इकहरा कॉलोनी थाना गिजोरा के विरुद्ध थाना डबरा सिटी पर अपराध क्रमांक 618/18 धारा 392,411 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का पंजीबद्ध है, उक्त प्रकरण में आरोपी ट्रायल के दौरान जमानत से फरार हो गया था जिसमे माननीय न्यायालय द्वारा 2024 में स्थाई वारंट भी जारी किया गया है। जिसकी सूचना थाना डबरा सिटी थाने को दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी:- रामअवतार पुत्र चेतराम राजौरिया (जाटव) उम्र 44 साल नि. ग्राम इकहरा कालोनी थाना गिजोर्रा जिला ग्वालियर

 

keyboard_arrow_up
Skip to content