ग्वालियर दिनांक 24.06.2026।
घटना के संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 23.06.2026 को रात्रि लगभग 10ः30 बजे जय माता दी ट्रेवल्स, थाटीपुर पर फरियादी रामचन्द्र सिंह सेंगर अपने पुत्र आकाश सेंगर के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से आये तीन युवक बली उर्फ अनुज गुर्जर, सचिन गुर्जर एवं अरविन्द छावई ने अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने की बात कही। पूर्व के 250 रुपये बकाया होने की बात को लेकर आरोपियों एवं आकाश सेंगर के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए आकाश सेंगर एवं उसके पिता रामचन्द्र सिंह सेंगर के साथ मारपीट की तथा बुलेट से पाइप निकालकर हमला किया। मारपीट से बचने के लिए आकाश, ट्रेवल्स कार्यालय के अंदर भागा, जिसका पीछा करते हुए आरोपी भी अंदर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी बली उर्फ अनुज गुर्जर ने वहां रखी पेट्रोल की शीशी उठाकर आकाश सेंगर के ऊपर पेट्रोल डाल दिया तथा आरोपी सचिन गुर्जर ने लाइटर से आग लगा दी, जिससे आकाश सेंगर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद एटीएम गार्ड, ऑटो चालक विनोद एवं अन्य लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई तथा घायल को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना थाटीपुर में आरोपियों के विरुद्ध अप0क्र0 199/26 धारा 109(1),115(2),118(1),296(बी),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को उक्त मामले में वांछित फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी सचिन गुर्जर पुत्र रामकेश गुर्जर उम्र 24 साल निवासी न्यू जीवाजी नगर को समर गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण के अन्य आरोपी बली उर्फ अनुज गुर्जर पुत्र जबर सिंह गुर्जर उम्र 22 साल निवासी थाटीपुर को सिरोल हाईवे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी सचिन गुर्जर से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर घटना तथा फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान, प्र.आर. जितेंद्र, प्रमोद यादव, देवेंद्र सकवार, आरक्षक यतेंद्र राणा, अविनाश पाठक, आशीष यादव की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content