ग्वालियर। 13.06.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 10.06.2026 को थाना मुरार क्षेत्र के हाथीखाना निवासी फरियादी अशोक राजे (जाटव) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दोपहर लगभग 01ः00 बजे उसके पुत्र मोनू राजे का गोलू कटारे एवं नवीन कटारे से 5,000 की उधारी को लेकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर फरियादी, उसकी पत्नी सुनीता एवं परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर पहुंचे और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान गोलू कटारे ने गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे चाकू से मोनू राजे के पेट में वार कर दिया। जब सुनीता बीच-बचाव करने आई तो नवीन कटारे ने भी उस पर चाकू से हमला कर उसके हाथ, पैर एवं सीने पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना के दौरान रजनी कटारे द्वारा भी उसके एवं उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की गई। घटना में मोनू राजे एवं सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल मुरार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोनू राजे को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुनीता को प्राथमिक उपचार उपरांत जयारोग्य चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा गया। थाना मुरार पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 276/26 धारा 296(बी),103(1), 109(1),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर से पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.06.2026 को उक्त प्रकरण में दो आरोपीगण नवीन व रजनी को गिरफ्तार किया गया था।

उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर को थाना मुरार पुलिस से उक्त प्रकरण में वांछित फरार तीसरे आरोपी को भी पतारसी कर पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपी गोलू को पकड़ने हेतु लगाया गया।

थाना मुरार पुलिस टीम को दिनांक 12.06.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार आरोपी गोलू सागर ताल के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित उर्फ गोलू कटारे पिता रामदास कटारे निवासी हाथीखाना मुरार जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को थाना मुरार के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।

जप्त हथियारः- घटना में प्रयुक्त चाकू किया जप्त।

keyboard_arrow_up
Skip to content