ग्वालियर। दिनांक 16.04.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 15.04.2026 को थाना महाराजपुरा की बरेठा चौकी प्रभारी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मालनपुर से डांग गुठीना मार्ग पर हथियार लेकर कोई वारदात करने की नियत से घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व)ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) ने थाना प्रभारी महाराजपुरा को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा तकीनीकी सेल व बरेठा चौकी प्रभारी उनि0 सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम ने मालनपुर डांग गुठीना मार्ग पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति अपने हाथ में एक 315 बोर की बंदूक लिये जाता हुआ दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हेमराज गुर्जर पुत्र राकेश गुर्जर उम्र 20 साल नि. खेरिया क्रेशर थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर का होना बताया।
उक्त संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक विण्डोरी जिसमें 315 बोर के 10 जिंदा राउण्ड लगे हुये मिले। पकड़े गये संदिग्ध से मिली बंदूक के संबंध में वैध लायसेंस चाहा गया तो उसके द्वारा कोई लायसेंस न होना बताया। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से 315 बोर की बंदूक व 315 बोर के 10 जिंदा राउंड विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ थाना महाराजपुरा में अप0क्र0- 214/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में उक्त बंदूक सोनू पुत्र विजेन्द्र गुर्जर निवासी पुरगांव पढ़ावली रिठौरा से 22 हजार रूपये में खरीदना बताया है। पुलिस टीम द्वारा सोनू गुर्जर की तलाश की जा रही है।
जप्त हथियार :- एक 315 बोर की बंदूक व 315 बोर के 10 जिंदा राउण्ड।





