ग्वालियर। दिनांक 16.06.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपराध क्र. 293/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई ई-रिक्शा(टमटम) की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में चोरी गया ई-रिक्शा को एक व्यक्ति कैंसर पहाड़िया से चित्रकूट धाम की तरफ जा रहा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति बिना नम्बर की ई-रिक्शा लिए मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अमित वंशकार पिता अमान वंशकार आयु 28 साल निवासी बासन का पुरा लाला का ताल दतिया हाल दौलतगंज ग्वालियर का बताया। उक्त व्यक्ति के पास से मिली बिना नम्बर की ई-रिक्शा के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसने उक्त ई-रिक्शा डबरा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से चोरी करना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को थाना डबरा सिटी के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

ज्ञात हो कि फरियादी अभिषेक शुक्ला निवासी रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने ग्वालियर रोड डबरा ने थाना डबरा सिटी में दिनांक 29.05.2026 की रात को उसके घर के बाहर से उसका ई-रिक्शा (टमटम) क्रमांक एमपी07-एई-5680 चोरी होने की रिपोर्ट लेख कराई थी। जिस पर से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0- 293/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

बरामद वाहन:- चोरी के ई-रिक्शा को जप्त किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content