ग्वालियर। दिनांक 26.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को अपराध क्र. 559/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साइकिल की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 25.09.2026 को महाराजपुरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल लिये डीडी नगर में भदौरिया ग्राउंड में झुग्गियों के पास खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो भदौरिया ग्राउंड में झुग्गियों के पास डीडी नगर में मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति एक बिना रजिस्ट्रेशन नं. की मोटर साइकिल लिये खड़ा दिखाई दिया जिसके पास पहुंचे तो वह मोटर साइकिल को चालू कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विकास परिहार पुत्र श्यामसुन्दर परिहार उम्र 24 साल निवासी सिद्देश्वर नगर थाठीपुर ग्वालियर हाल भदौरिया ग्राउंड के पास डीडी नगर ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये संदिग्ध के पास से मिली मोटरसायकिल के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त मोटरसायकिल टंकी तिराहा के पास विवेकानंद एकेडमी के नीचे से चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर से आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटर सायकिल को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को थाना महाराजपुरा के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी से अन्य वाहन चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी योगेन्द्र कुमार शाक्य निवासी चन्दन नगर थाना किला गेट ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में दिनांक 15.05.2026 को अपनी स्प्लेण्डर मोटर साइकिल क्र. एमपी07 -एनडी-3788 स्वामी विवेकानंद एकेडमी के पास महाराजपुरा से चोरी होने की रिपोर्ट लेख कराई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में अप0क्र0-559/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
बरामद चोरी गये वाहन:- चोरी की स्प्लेण्डर मोटर साइकिल।





