🔴 आरोपीगण आगरा के रहने वाले है, जो दिनांक 13.10.2026 से नई सड़क पर होटल में कमरा बुक कराकर रह रहे थे।
🔴 आरोपियों के खिलाफ थाना झॉसीरोड़ में भी इसी प्रकार ठगी के 02 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
ग्वालियर। दिनांक 16.10.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी रामप्रकाश दुबे निवासी आदर्श कॉलोनी, गोले का मंदिर, ग्वालियर ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 14.10.2026 की शाम को वह मुरार बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह 07 नम्बर चौराहे पर फर्नीचर की दुकान के पास पहुँचे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और उनसे पता पूछने लगे। इसके बाद तीनों व्यक्ति आपस में पर्चियों एवं रुपयों का लेन-देन करते हुए रुपये दोगुने करने की बात करने लगे। उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुझे भी रुपये दोगुने करने का लालच दिया तथा मेरी सोने की अंगूठी लेकर उसकी दोगुनी कीमत के रुपये देने का झांसा दिया। उनके झांसे में आकर मैने अपनी सोने की अंगूठी उन्हें दे दी, कुछ देर बाद जब मैने अपनी अंगूठी वापस मांगी, तो उन्होने टालमटोल की और मौका पाकर अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0- 550/26 धारा 3(5),318(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर डॉ0 शिवेश सिंह बघेल को थाना मुरार पुलिस की टीम से उक्त घटना में वांछित सभी आरोपियों को शीध्र पकडवाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगोली के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा जनभागीदारी कैमरों की मदद से घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किए गये तथा सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे तीनों संदेहियों को चिन्हित कर उनकी पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 15.10.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के आरोपीगण सदर बाजार तरफ से कोतवाली संतर वाली गली में आ रहे हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर कोतवाली संतर वाली गली में आने जाने वालों पर निगाह रखी गयी तभी कोतवाली संतर वाली गली से सदर बाजार की तरफ आते हुए तीन व्यक्ति मुखविर द्वारा बताये हुलिया के दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम तनुज गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी निवासीगण आगरा का होना बताया।
पकड़े गये तीनों संदेहियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों को थाना मुरार के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये तीनों आरोपियों से ठगी गई अंगूठी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। तीनों आरोपीगणों के खिलाफ थाना झॉसीरोड़ में इसी प्रकार ठगी के 02 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। उक्त तीनों आरोपी दिनांक 13.10.2026 से ही नई सड़क पर होटल में कमरा बुक कराकर रह रहे थे।
वारदात ए तरीकाः- आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग एक साथ योजना बनाकर सबसे पहले बूढे एवं लालची टाईप के लोगों को रोड पर ढूंढते हैं। फिर उनके सामने हम लोग आपस में अजनबी बनकर पर्ची चिट निकालकर सौ के दो सौ, पांच सौ के हजार रुपये एक दूसरे को देकर सामने वाले आदमी को लालच दिखाते हैं। फिर वह व्यक्ति लालच में आकर अपना कीमती सामान दोगुना करने के चक्कर में हमको दे देता है और हम उसे चिट न निकलने की कहकर धोखा देकर छल करके उसकी कीमती सामान अंगूठी, रूपये या अन्य गहनों को ले जाते हैं।
गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. तनुज गोस्वामी पुत्र स्व0 पूरन चन्द गोस्वामी उम्र 50 साल नि0 रूई की मंडी, जिला आगरा।
2. गोपाल गोस्वामी पुत्र स्व0 पूरन चन्द गोस्वामी उम्र 55 साल निवासी सदर।
3. दिनेश गोस्वामी पुत्र स्व0 किशन चन्द गोस्वामी उम्र 48 साल नि0 ग्राम वोदला जिला आगरा।





