ग्वालियर दिनांक 03.08.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देशानुसार जिले में फरार स्थाई वारंटियों एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में फरार स्थाई वारंटियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी महिला शाखा ग्वालियर श्रीमती शिखा सोनी के कुशल मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उप निरी. रश्मि भदौरिया के नेतृत्व में थाना बल की टीम को महिला थाना ग्वालियर के अपराध क्रमांक- 13/18 एवं माननीय न्यायालय के प्र0क्र0-806/2018 के वर्ष 2018 से फरार स्थाई वारंटी सुरेश सिंह राजावत एवं मंगल सिंह उर्फ पुतुआ राजावत को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने तलाशी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से दोनों वारंटियों को गजराज का पुरा ग्राम नुन्हाटा से पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपी सुरेश सिंह राजावत एवं मंगल सिंह राजावत को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त दोनों आरोपी वर्ष 2018 से फरार चल रहे थे, जिस पर से दोनों आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तार वारंटी –
1. सुरेश सिंह राजावत पुत्र स्व. तिलक सिंह राजावत उम्र 64 साल।
2. मंगल सिंह उर्फ पुतुआ राजावत पुत्र सुरेश सिंह राजावत उम्र 25 साल निवासीगण गजराज का पुरा ग्राम नुन्हाटा थाना ऊमरी जिला भिंड।





