ग्वालियर। 19.12.2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह, भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा फायर आर्म्स की बढ़ रही घटनाओं को रोकने हेतु अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति० पुलिस अधीक्षक (मध्य / यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थानों को अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा द्वारा पुलिस की टीम को अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। दिनांक 18/19.12.2025 ककी दरमियानी रात थाना प्रभारी ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि 4-5 लड़के अवैध हथियार लिए हुए किसी वारदात की नीयत से लोहामंडी में छिपे बैठे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान लोहामंडी में खच्चाराम गली में दबिश दी तो कुछ लड़के पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें पीछा कर सेवानगर में सूर्यदास की बगिया के पास से पांच बदमाशों को घेरकर पकड़ा गया।
उक्त पकड़े गये संदिग्धों का नाम पता पूछा और तलाशी ली तो 1. केशव पुत्र नवल सिह यादव उम्र 22 साल निवासी मदन खोई मंदिर जहाँगीर कटरा ग्वालियर के कमर में एक 315 बोर का कट्टा खुरसा मिला एवं दाहिनी तरफ पेंट की जेब में एक 315 बोर का जिंदा राऊण्ड व एक आईफोन मोबाईल, 2. विक्की चौहान पुत्र बृजेन्द्र सिहं चौहान उम्र 26 साल निवासी खच्चाराम की गली निवासी लोहामण्डी की तलाशी ली तो पेट की जेब से एक जिंदा राऊण्ड 315 बोर का मिला, 3. देवेन्द्र सिहं हरनाम सिहं जाटव उम्र 25 साल निवासी रमटापुरा की तलाशी तो पेंट की जेब से एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड मिला 4. अभिषेक पटेल पुत्र इंद्रभान पटेल उम्र 22 साल निवासी गोसपुरा नं.01 पुरानी मंण्डी के बगल से स्थाई पता ग्राम परसोंदा वामन जिला दतिया के कमर में बायीं तरफ पेंट के नीचे एक 315 बोर का कट्टा खुरसा मिला एवं दाहिनी तरफ पेंट की जेब में एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड व एक आईफोन मोबाइल मिला एवं 5. दीपू वर्मा पुत्र धनीराम वर्मा उम्र 19 साल निवासी ग्राम लोधीपुरा इंदरगढ़ जिला दतिया की तलाश तो पेंट की जेव से एक 315 बोर का एक जिदां राऊण्ड मिला। उक्त आरोपीगण का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दण्डनीय होने से थाना ग्वालियर में अप०क० 547/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों से पुलिस द्वारा अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों में से दो बदमाशों के विरुद्ध पूर्व से कई अपराध पंजीबद्ध है।
जप्त हथियार : दो 315 बोर के देशी कट्टे मय पांच जिंदा राउंड तथा दो आईफोन को जप्त किया गया।





