🔴 आरोपी की निशादेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक देशी कट्टा व एक जिन्दा राउन्ड व एक खाली खोखा किया जप्त।

ग्वालियर। दिनांक 06.02.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी नरेन्द्र उर्फ मौनू राठौर निवासी पंजाब वाली गली कांचमील ने थाना हजीरा में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 05.02.2026 की शाम को वह कांचमील भूस की टाल की तरफ से अपनी मोटरसाइकल से घर आ रहा था, जैसे ही पंजाब वाली गली के पास पहुंचा तभी विवेक सिकरवार पैदल आया मुझसे बोला की तू ज्यादा डोन बनता है मैने कहा ऐसी तो कोई बात नहीं है। मुझे गन्दी-गन्दी गालियां देने लगा मैने गाली देने से मना किया तो कमर से कट्टा निकालकर मुझे जान से मारने की नियत से गोली मारी जो मेरे दाहिने पैर की उंगली में लगी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना हजीरा में अप0क्र0- 46/26 धारा 109(2),296(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) को थाना हजीरा पुलिस टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी विवेक सिंह सिकरवार जेसी मिल के अन्दर शिव मंदिर के पास दिखा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिआ का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक सिंह सिकरवार बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर जेसी मिल शिवमंदिर के पीछे की दीवाल के पास लकडियों के नीचे से घटना मे प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा, एक 315 बोर का कारतूस व एक 315 बोर का खाली खोला विधिवत जप्त किया जाकर उक्त प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी :-* विवेक सिंह सिकरवार पुत्र रामप्रवेश सिह सिकरवार उम्र 23 साल नि.पंजाब सिह तोमर की गली कांचमील हजीरा ग्वालियर स्थाई नि.ग्राम भर्रा थाना चिन्नोनी जिला मुरैना

*जप्त हथियार :-* 315 बोर का एक देशी कट्टा व एक जिन्दा राउन्ड व एक खाली खोखा।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content