ग्वालियर। 08.02.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरां को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः*- फरियादी कृष्णा कुमार दोहरे हाल निवासी डांगवाले बाबा पास गुढा माधौगंज जिला ग्वालियर ने थाना माधौगंज में रिपोर्ट लेख कराई कि वह अलकापुरी सिटी सेन्टर ग्वालियर में रजिस्ट्री सर्विस प्रोवाइडर मयंक श्रीवास्तव के कार्यालय ने प्राइवेट नौकरी करता है। दिनांक 05.02.26 की रात्रि करीब 08.50 बजे वह अपनी जूपीटर क्रमांक एमपी07-एसक्यू-0254 से अलकापुरी रजिस्टार कार्यालय सिटी सेन्टर से अपने घर जा रहा था, तभी गुढा कलारी के पास अपनी गाड़ी को सब्जी वाले के पास खड़ी करके सब्जी खरीदने लगा और अपना बैग गाड़ी पर ही रखा था। सब्जी खरीदने के बाद मैने देखा तो मेरा मैहरूम रंग का बैग को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, जिसमें नगदी 3,80,000 रूपये (तीन लाख अस्सी हजार रूपये), एचडीएफसी बैक की चैकबुक, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड रखे थे। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 39/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज उप निरीक्षक दिव्या तिवारी के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त चोरी के अज्ञात आरोपी की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज के चेक किये जाकर संदिग्ध को चिन्हित कर पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना माधौगंज पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 08.02.2026 को एक संदेही को अभिरक्षा में लिया गया। उक्त संदेही से पूछताछ में उसके द्वारा गुढा कलारी के पास खड़ी एक जूपीटर से बैग चोरी करना बताया। उक्त संदेही युवक बाल अपचारी होने से उसे अभिरक्षा में लिया गया और तलाशी में उससे एक एप्पल कंपनी का फोन जप्त किया गया। एप्पल के फोन के संबंध में पूछताछ करने पर उसने चोरी के पैसों से खरीदना बताया। बाल अपचारी की निशादेही पर चोरी किया माल एक बैग जिसमें रखी नगदी 3,53,000 रूपये (तीन लाख तिरेपन हजार रूपये), एचडीएफसी बैक की चेकबुक, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड को थाना माधौगंज पुलिस द्वारा बरामद किया गया। थाना माधौगंज पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी से उसके अन्य साथियों तथा क्षेत्र में हुई अन्य चोर की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका : नगदी 3,53,000 रूपये (तीन लाख तिरेपन हजार रूपये), एचडीएफसी बैक की चेकबुक, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा बाल अपचारी से एक एप्पल कंपनी का फोन जप्त किया।





